लखनऊ और अयोध्या राजमार्ग को बाईपास से जोड़ने के लिए शासन को लिखा पत्र
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बस स्टेशन से अवैध डग्गामार बसों को हटवाने के बाद शहर में चलने वाले ई-रिक्शा को नियंत्रित किए जाने की योजना पर काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इसी क्रम में और आगे बढ़ते हुए उन्होंने गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग से अयोध्या राजमार्ग तक करीब 17 किमी. लम्बा बाईपास बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
दरअसल, शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बीते जुलाई में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, किन्तु उस प्रस्ताव पर अब तक कोई विशेष प्रगति नहीं हुई। प्रकरण डीएम के संज्ञान में आने पर उन्होंने लोनिवि के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर यथाशीघ्र प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार, भूमि अधिग्रहण की लागत के साथ इस बाईपास के निर्माण पर करीब 9358.20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। बाईपास बन जाने के बाद अयोध्या की ओर से आने वाले बड़े वाहन शहर में घुसे बिना ही बाईपास होते हुए सीधे गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर पहुंच जाएंगे। इसी प्रकार लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन अयोध्या मार्ग पर जा सकेंगे। बताते चलें कि शहर में जाम की समस्या से निटपने की कवायद अरसे से चल रही है। विभिन्न स्तरों पर शहर के लोग इसकी मांग कर चुके हैं। इस बाईपास के बन जाने से शहर में जाम की स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढें : टीबी मरीजों को अब मिलेगा इंजेक्शन के दर्द से छुटकारा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
