संवाददाता
गोंडा। गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चतले ट्रेनों का संचलन शनिवार को प्रभावित रहेगा। गोरखपुर की 10 ट्रेनें निरस्त की गई है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल, 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12571/12572 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर टर्मिनस एक्सप्रेस, 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल, 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल, 15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, 02530/02529 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ स्पेशल, 11123 /11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, 15114/15113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।
यह भी पढें : उच्च तकनीक के सहारे ‘योगी सरकार-चली जनता के द्वार’
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
