जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक सम्पत्तियों व तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में बुलडोजर व जेसीबी गरजती रहती है। इसी क्रम में शनिवार को भी राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सदर तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा पटखौली में सड़क के गाटे पर बनाए गए अवैध निर्माण को राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश करवा कर जेसीबी द्वारा ढ़हा दिया गया। ग्राम सभा छजवा में तालाब की भूमि पर मिट्टी पाटकर शिवलिंग रखकर अतिक्रमण करने के प्रयास को राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा विफल करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया। यहां पहुंची जेसीबी ने शिवलिंग को जेसीबी से खोदकर उठा लिया तथा अन्यत्र रख दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में ग्राम पूरे मुसद्दी में नवीन परती गाटा संख्या 9266 पर बने रास्ते को राजस्व व पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तेलयानी कानूनगो में चक मार्ग की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।

यह भी पढें : पढ़ें, क्यों मिलनी चाहिए मैरिटल रेप के दोषी को सजा
नगर के तालाबों की भी हो रही पैमाइश
तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के आधा दर्जन तालाबों का पैमाइश करवाकर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में शनिवार को पांडेय तालाब में भी राजस्व एवं नगर पालिका की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पैमाइश की गई तथा अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। उन्हांने बताया कि 11.61 एकड़ में फैले सागर तालाब, 8.47 एकड़ में फैले विपता तालाब, 2.89 एकड़ में फैले गुरु तालाब, 2.55 एकड़ में फैले पाण्डेय तालाब, 2.11 एकड़ में फैले राधा कुण्ड तथा 0.85 एकड़ में फैले रतोहिया तालाब के पैमाइश करने का निर्देश दिया गया है। इसकी पैमाइश और अतिक्रमण हटवाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राजस्व निरीक्षक नंद कुमार सिंह समेत सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : DIG ने कप्तानों को सुनाई खरी-खरी, जानें क्या-क्या कहा?

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
