Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : व्यापार मण्डल ने स्वाधीनता दिवस पर बांटा मास्क

Gonda News : व्यापार मण्डल ने स्वाधीनता दिवस पर बांटा मास्क

संवाददाता

गोण्डा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वधान में स्थानीय सब्जी मंडी उतरौला रोड पर झंडारोहण का कार्यक्रम धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कोरोना महामारी से आजादी व जीवन रक्षा के लिए नवीन सब्जी मंडी परिसर में मास्क का वितरण कर बिना मॉस्क के बाहर न निकलने का संकल्प दिलाया गया। जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शमशी व उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने प्रदेश मंत्री जगदीश रायतानी के जन्म दिवस के मौके पर उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। जिला प्रभारी जगदीश रायतानी एवं नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने 74वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी। इस अवसर पर नगर महामंत्री राजेंद्र सिंह, मंडी प्रभारी राहत अली, शहजादे रायनी एवं मंडी के व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री हामिद अली रायनी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular