संवाददाता
गोंडा। जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक व्यापारी को डरा धमकाकर जबरदस्ती वसूली करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अन्तर्गत सर्कुलर रोड निवासी व्यापारी भगवान दास अग्रवाल पुत्र स्व. धनपतराय ने बीते आठ मई 2022 को थाने पर लिखित सूचना दी थी कि सुनील त्रिपाठी पुत्र नन्द किशोर त्रिपाठी निवासी जोतिया बेलहरी थाना धानेपुर हालपता बूढ़ादेवर थाना कोतवाली नगर द्वारा मुझे डरा धमका कर दुष्प्रचार कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। मुकदमे से बचने के लिए वह 10 लाख रुपये की मांग करता है। एसपी ने बताया कि इस सम्बंध में स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 386, 327, 452, 323, 504, 506, 507 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचक उप निरीक्षक राकेश कमार ओझा ने प्रकरण में कार्यवाही करते हुए सुनील त्रिपाठी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में सुनील त्रिपाठी ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो व्यापारियों, पत्रकारों, डॉक्टरों आदि को डरा धमकाकर प्रताड़ित कर उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमे का डर दिखाकर धन उगाही का कार्य करता है। अभियुक्त द्वारा कुछ लोगां से इस तरह से पैसे लेने की बात कबूल भी की है। सुनील त्रिपाठी व उसके साथियों द्वारा इस तरह के कार्य से काफी धन अर्जित किया गया है। अभियुक्त वर्ष 2015 में रासुका के तहत जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सुनील त्रिपाठी के गिरोह के अन्य सदस्यों के विषय में गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढें : शादी के नाम पर ठगे एक लाख रुपए
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
