Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: वृद्ध जनों का छात्राओं ने कराया मनोरंजन

Gonda News: वृद्ध जनों का छात्राओं ने कराया मनोरंजन

संवाददाता

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में अर्न्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर लोक संगीत, लोक नृत्य, व अवधी कविता का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ज्ञानस्थली परिवार की छात्राओं यशी तिवारी, मोनिका, दीक्षा, सोनाली, दीपाली ने वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्धों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका मनोरंजन किया। उनके साथ आत्मीयता से बात की। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव व व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने उनके लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की थी। छात्राओं ने उन्हें प्यार से भोजन परोसा। उन्हें मिठाई बिस्कुट, फल भेंट किया और अपने कार्यक्रम से उनके अन्दर उत्साह और स्फूर्ति की ऊर्जा भर दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती रंजना बन्धु, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. स्मृति शिशिर, किरन पाण्डेय, शेफाली पाण्डेय, समता धनकानी, नीतू मिश्रा, मंगलीराम, कृष्ण कुमार, ननकू आदि मौजूद रहे।

Gonda News: वृद्ध जनों का छात्राओं ने कराया मनोरंजन

यह भी पढ़ें : जन आरोग्य मेले से गैर हाजिर 29 कर्मियों का वेतन बाधित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular