Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : वृद्ध आश्रम में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का...

Gonda News : वृद्ध आश्रम में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशानुसार गुरुवार को वृद्ध आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ‘महिलाओं के लिए समर्पित विधिक जागरूकता कार्यक्रम‘ विषय पर प्रभारी सचिव रविशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने वृद्ध आश्रम में प्रवास कर रहे महिलाओं के सन्दर्भ में नारी सशक्तीकरण व अद्यतन विधिक प्रावधानों के विषय में जानकारी दिया। प्रभारी सचिव द्वारा महिलाओं को अन्य जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि वर्तमान दौर में महिलाओं को समाज में समान अधिकार, समान वेतन पाने का अधिकार, नारी सशक्तीकरण हेतु विभिन्न विधिक प्रावधानों की चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्पीड़न न करने, सम्पत्ति का अधिकार, गरिमामय जीवन जीने का अधिकार, अपराध से पीड़ित महिलाओं का नाम उजागर न करने का अधिकार, मुफ्त में विधिक सहायता का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार एवं मातृत्व सम्बन्धी अधिकार आदि के बारे विस्तृत रूप से बताया गया तथा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों यथा घरेलू हिंसा, भरण-पोषण आदि की भी चर्चा की गई। उक्त अवसर पर अधिवक्ता श्रीमती माला सिन्हा एवं श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं से सम्बन्धित कानूनो की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी एवं उनके अधिकारो को बताया गया। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के प्रबन्धक अरविन्द कुमार सिंह, भण्डार प्रभारी जितेन्द्र विक्रम सिंह, सहायिका श्रीमती रजनी सिंह, सेवाकर्ता ओंकार, शुभम, प्रेमशंकर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular