Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Gonda News : वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

संवाददाता

गोण्डा। जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशानुसार वृद्ध आश्रम में ‘महिलाओं के लिए समर्पित विधिक जागरूकता कार्यक्रम‘ का आयोजन प्रभारी सचिव जयहिंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने वृद्धाश्रम में प्रवास कर रही महिलाआें को जानकारी दी। सचिव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। महिलाओं के सन्दर्भ में वर्तमान समय में नारी सशक्तीकरण व अद्यतन विधिक प्रावधानों के विषय में जानकारी दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान दौर में महिलाओं को समाज में समान अधिकार, समान वेतन पाने का अधिकार, नारी सशक्तीकरण हेतु विभिन्न विधिक प्रावधानों की चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्पीड़न न करने, सम्पत्ति का अधिकार, गरिमामय जीवन जीने का अधिकार, अपराध से पीड़ित महिलाओं का नाम उजागर न करने का अधिकार, मुफ्त में विधिक सहायता का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार एवं मातृत्व सम्बन्धी अधिकार कानून द्वारा दिए गए हैं। साथ ही महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों यथा घरेलू हिंसा, भरण-पोषण आदि की भी चर्चा की गई। उक्त अवसर पर अधिवक्ता श्रीमती माला सिन्हा एवं श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं से सम्बन्धित कानूनो की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी एवं उनके अधिकारो को बताया गया। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के प्रभारी प्रबन्धक जितेन्द्र विक्रम सिंह, सहायिका श्रीमती रजनी सिंह, सेवाकर्ता ओंकार, शुभम, प्रेमशंकर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, प्रभूनाथ व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular