Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विहिप ने ध्वजारोहण कर मनाया स्थापना दिवस

Gonda News : विहिप ने ध्वजारोहण कर मनाया स्थापना दिवस

संवाददाता

बालपुर गोण्डा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रखंड हलधरमऊ में मंत्री राजू गोस्वामी ने ग्राम पंचायत गोगिया के गोसाईं पुरवा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर विहिप का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह राम प्रकाश गुप्त एवं विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिवाकर सोमानी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित करके ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि ने क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्या यह वही आजादी है, जो हमारे क्रांतिकारी भाई चाहते थे? हमारी भारत मां के दोनों हाथ पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के रूप में काट डाले गए। हमें देश का वह पुराना वैभव प्राप्त करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हलधरमऊ प्रखण्ड के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी और संचालन प्रखंड मंत्री राजू भारती ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मैकू लाल, अमलदार गोस्वामी, सुखदेव, राजेन्द्र अवस्थी, अनिल मिश्र, रामबाबू, प्रवेश, लाल जी, हीरालाल, राजेश, राम सुहावन, श्याम जी, रंजीत, सुनील आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular