संवाददाता
गोंडा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की एक बैठक सोसाइटी के नवनियुक्त सचिव व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी सिंह के आह्वान पर संपन्न हुई। बैठक में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूपी शाखा मुख्यालय से प्राप्त 19 अप्रैल 2022 के पत्र पर विशेष चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि इस बार 8 मई को विश्व रेडक्रास दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रास भवन प्रांगण में किया जाएगा। बैठक में सोसाइटी के सभी सदस्यों को अपनी सहभागिता करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही संगठन के वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किए जाने का भी कार्यक्रम है। नवनियुक्त सचिव ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि आगामी 15 मई के पूर्व संगठन को मजबूत व गतिशील बना दिया जाए, ताकि 15 मई को होने वाली आम सभा की बैठक में सभी सदस्यों की सक्रियता व एकजुटता परिलक्षित हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि रेडक्रास भवन से कई योजनाओं को संचालित किए जाने का भी कार्यक्रम है, जिसमें ब्लड बैंक की स्थापना प्रमुख है। बैठक में मुख्य रूप से सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. ओंकार पाठक, डॉ एसबी सिंह, डॉ. मधुसूदन सिंह, डॉ. दिलीप शुक्ला, अनिल कुमार श्रीवास्तव, केबी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अमित कुमार पांडेय, विवेक शरन श्रीवास्तव, अफजाल अहमद मसूरी व रविकांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : टीबी मरीजों को अब मिलेगा इंजेक्शन के दर्द से छुटकारा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
