संवाददाता
गोंडा। मारवाड़ी युवा मंच और गोण्डा देवीपाटन महिला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आज विश्व परिवार दिवस पर रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 20 परिवार के लोगों ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और घर के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पांव धोकर उन्हें प्रणाम किया गया और टीका करके तुलसी की माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के संरक्षक मुकेश नहरिया ने दीप प्रज्वलन से किया। श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने माता पिता के बारे में अपनी बात कही। इसी के साथ बीच-बीच में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, पेंटिंग और प्रतियोगिताओं से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में राध्या मित्तल, आदविक बंसल, देव अग्रवाल, श्रेष्ठ गर्ग, वेदांश सहित कई बच्चों ने अपनी अपनी मां के साथ कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में ‘चंदा है तू मेरा सूरज है तू… ये तो सच है कि भगवान है… मां ओ मेरी मां मैं तेरा लाडला आदि कई गीतों पर बच्चों ने अपनी मांओं के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। समय-समय पर मंच द्वारा सरप्राइज क्वेश्चन भी पूछा गया, जिसमें सही उत्तर देने पर विजई प्रतिभागियों को गिफ्ट दिया गया। इनकी हौसला अफजाई उपस्थित सभी लोगों ने की और सभी को कुछ न कुछ गिफ्ट दिए गए। सभी माता-पिता को मंच द्वारा आरती संग्रह दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज और मंच के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। महिला मंच की अध्यक्ष नीलम जैन, कोषाध्यक्ष नीतू गर्ग, सविता गोयल, प्रेम लता सिंघल, शालिनी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रीति गर्ग, विकास जैन, मुकेश नेहरिया, अमित अग्रवाल मोंटू, अमित गर्ग, सचिन खेमका, प्रिंस गर्ग, रिशु अग्रवाल, अंकित गोयल सहित मंच के सभी सदस्य और जनमानस उपस्थित रहे।
यह भी पढें : तीन हफ्ते तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका मार्ग बदला

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
