Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विभाग को चूना लगाने में जुटे हैं मीटर रीडर

Gonda News : विभाग को चूना लगाने में जुटे हैं मीटर रीडर

16 उपभोक्ताओं का सवा तीन लाख रुपए का रीडिंग किया स्टोर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। राज्य में चल रहे विद्युत संकट के बीच मीटर रीडर भी विभाग को चूना लगाने में जुटे हुए हैं। कई इलाकों में मीटर रीडर्स द्वारा रीडिंग स्टोर किए जाने के मामले विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा लम्बित धनराशि की वसूली कम्पनी से किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विद्युत वितरण खण्ड दो के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता के निर्देश पर इन दिनों विभागीय अभियंताओं द्वारा अवैध विद्युत संयोजनों के साथ ही संदिग्ध उपभोक्ताओं की जांच भी की जा रही है। इस दौरान कई ऐसे मामले प्रकाश में आए, जिनमें मीटर रीडर्स की मिलीभगत से उपभोक्ताओं के यहां स्थापित मीटरों में मीटर रीडिंग स्टोर पाई गई। मीटर रीडर्स द्वारा धोखाधड़ी का यह काम काफी दिनों से चल रहा था। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर इन दिनों चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उप खण्ड चतुर्थ (परसपुर) तथा उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम (नवाबगंज) ने चेकिंग के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ा। 16 संयोजनों के जांच में करीब सवा तीन लाख रुपए का घोटाला पकड़ा गया है। दोनों अधिकारियों ने इस सम्बंध में समुचित कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सूचित किया है।

यह भी पढें : गैंगेस्टर एक्ट के तहत करीब दो करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

अधिशासी अभियंता ने कहा कि उन्होंने विभाग के साथ बिलिंग एजेंसी मेसर्स टीडीएस मैनेजमेंट कंसल्टेन्ट प्रालि. द्वारा किए गए अनुबंध के क्रम में उस पर सवा तीन लाख रुपए का जुर्माना अध्यारोपित करते हुए प्रकरण की जानकारी मध्यांचल के मुख्य अभियंता (वा.) समेत देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वि.) आदि को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। जांच किए गए कनेक्शनों तथा उसमें आए अंतर का विवरण निम्न है :

Gonda News : विभाग को चूना लगाने में जुटे हैं मीटर रीडर

यह भी पढें : मनसे अध्यक्ष के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular