Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: विधिक सेवा शिविर व प्रदर्शनी का आयोजन 31 को

Gonda News: विधिक सेवा शिविर व प्रदर्शनी का आयोजन 31 को

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किए जाने के क्रम में संबंधित अधिकारियों की कमेटी गठित करते हुए निर्देशित किया है कि वे विभागीय सहभगिताता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए। आगामी 31 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर विधिक सेवा शिविर और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। जिलाधिकारी ने विधिक सेवा शिविर और प्रदर्शनी के आयोजन हेतु जनपद मुख्यालय पर टाउन हॉल गोंडा को चिन्हित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश द्वारा नामित न्यायिक अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, व डीसी एनआरएलएम की एक कमेटी गठित की है, जो विभागीय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराएगी।

यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular