प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत करुआपारा गांव की प्रसिद्ध रामलीला का क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने सात अक्टूबर की देर शाम को फीता काटकर शुभारंभ करवाया। इस दौरान अनेक भाजपाइयों सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि नई पीढ़ी में रामलीला अब धीरे धीरे खत्म होने के कगार पर है लेकिन हमारी इस प्राचीन परंपरा को अभी भी कुछ लोगो ने कायम रखा है जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कई दशकों से यहां की जाने वाली प्रसिद्ध रामलीला के लिए आयोजको सहित कलाकारों व ग्रामीणों की सराहना की। रामलीला कमेटी के अद्द्यक्ष व गांव के निवासी काशी प्रसाद ओझा ने बताया कि कई दशकों से चली आ रही प्रसिद्ध रामलीला सात अक्टूबर से शुरू हुई है जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस मंचन में सभी पुरुष पात्र इसी गांव के रहते है, सिर्फ महिला पात्रों को बाहर से लाया जाता है। आपको बता दें कि यहां की रामलीला काफी प्रसिद्ध है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग रात में इस गांव में आते हैं और सभी को इस बार इसका अधिक इंतजार है क्योंकि पिछले साल कोरोना महामारी में यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। प्रथम दिवस के इस शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष काशी प्रसाद ओझा सहित डायरेक्टर राजमणि पांडेय, सचिव राजेश पांडे, कोषाध्यक्ष अमरीष द्विवेदी, प्रबंधक राजेश ओझा, अयोध्या प्रसाद ओझा, डॉ. सुरेंद्र तिवारी, सत्यब्रत ओझा, अजय राठौर, राहुल ओझा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : आक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के कगार पर है जिला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
