जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लाइन हानि के नियंत्रण एवं राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जनपद में विद्युत वितरण खण्ड- द्वितीय में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान आठ विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का अभियोग दर्ज कराया गया है। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि एसडीओ अमित कुमार मौर्य, अवर अभियंता आमोद कुमार व संतोष कुमार पाल की अगुवाई में प्रवर्तन प्रभारी शिव कुमार गौतम की टीम ने आठ विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पाया। परिणाम स्वरूप उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया है, उनमें पूजा राम यादव पुत्र स्व. अखिलेश यादव, अभय प्रताप यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र जयकरन, अमरदीप मिश्रा पुत्र उमापति गुप्ता निवासी पसका बाजार, रमेश तिवारी पुत्र राम दिवाकर तिवारी दुरौनी बाजार थाना परसपुर, मैन बहादुर पुत्र नाता प्रसाद दयाल चौराहा, परसपुर, राजू यादव पुत्र शीतल प्रसाद, दयाल चौराहा परसपुर, दया शंकर पाण्डेय पुत्र राम तीरथ पता दुरौनी चौराहा, थाना परसपुर तथा ननकू मिश्रा पुत्र शीतल प्रसाद पता दुरौनी चौराहा, थाना परसपुर शामिल हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
