Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: विद्या भारती के निर्देश पर नई प्रबंध समिति गठित

Gonda News: विद्या भारती के निर्देश पर नई प्रबंध समिति गठित

संवाददाता

खरगूपुर, गोण्डा। स्थानीय कस्बे के श्री राम जानकी मुन्नी लाल सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रबंध तंत्र का गठन विद्या भारती उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। विद्याभारती ने पुरानी समिति को भंग करते हुए नई समिति को मान्यता देते हुए विद्यालय के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई है। विद्याभारती उत्तर प्रदेश के उप प्रदेश निरीक्षक मिथलेश ने विद्यालय में आयोजित एक मीटिंग में उपस्थित विद्यालय के सदस्यों के बीच विद्यालय की नई प्रबंध समिति की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय करीब 10 सालों से दर्जी मुहल्ले में संचालित हो रहा है, जहां पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। प्रदेश कार्यसमिति के मिथलेश ने नई प्रबंध समिति की घोषणा करते हुए बताया कि धर्मेंद्र मिश्र गुदगुद को संरक्षक, उमेश चन्द्र तिवारी को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, प्रशांत मिश्र को प्रबंधक, शिव शंकर सिंह को उप प्रबंधक, अरविन्द सोनी को कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह को प्रांतीय प्रतिनिधि, सुरेश नारायण पांडेय को जिला प्रतिनिधि, राम चरन सोनी, शैलेन्द्र कुमार, विद्या प्रसाद, सिद्धनाथ शुक्ल, राज नारायण, राम कुमार तिवारी, रिंकू ओझा प्रधान, मिथलेश कुमार व वासुदेव तिवारी को सदस्य नामित किया गया है। यह कार्रवाई प्रदेश निरीक्षक राज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। कार्य समिति तीन साल के लिए प्रभावी रहेगी। प्रदेश सह निरीक्षक ने बताया सरस्वती शिशु मंदिर जैसी संस्थाओं की शिक्षा न केवल उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण होती है, बल्कि भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों व देश हित के लिए तत्परता पूर्ण होती है। कोरोना के बाद खुले विद्यालयों में शिक्षा की गति सुधार की ओर है। मुझे उम्मीद है कि खरगूपुर की जनता शिक्षा के सुधार के लिए कार्यरत विद्यालय संचालन में हमारी इस नई प्रबन्ध समिति को हर तरह से अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें : बालिकाओं को दी गई सशक्त एवं स्वावलम्बी बनने की जानकारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular