संवाददाता
गोण्डा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बच्चों को करके सीखने के क्रम में विभिन्न सारे प्रयोगों से अवगत कराया गया। बच्चों ने सीखा लिटमस कैसे अपना रंग बदलता है अर्थात बच्चों को अम्ल व क्षार की पहचान लिटमस पेपर के माध्यम से कराई गई। बच्चों ने स्वयं करके इस प्रयोग को देखा। साथ ही साथ सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से बच्चों ने प्याज की झिल्ली की आंतरिक संरचना, लाल रक्त कणिकाओं के आंतरिक संरचना का अध्ययन किया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक व विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लंबे समय के बाद विद्यालय खुलने से बच्चों में सीखने का काफी उत्साह रहा और बच्चों में अपनी जिज्ञासा प्रयोगों के माध्यम से शांत किया। बच्चों को विज्ञान के विभिन्न सारे उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के अनुदेशक अतुल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बिना सूचना गैर हाजिर सात लेखपालों व एक राजस्व निरीक्षक का एक दिन का वेतन कटा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
