प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकडंगा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य नारायण शुक्ला ने की। प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव नारायण शुक्ला ने कहा कि बच्चों की इच्छा थी कि विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा जाए। इस क्रम में यह आयोजन हुआ। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित, सहायक अध्यापक सुरेश कुमार, प्रेरणा साथी ज्योति शुक्ला, सहायक अध्यापक आनंद कुमार पांडेय प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर को सम्मानित किया गया। बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक सर्वपल्ली राधाकृष्णन का माल्यार्पण कर सभी अध्यापकों को पुष्प भेंट किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य में बच्चों ने कई कार्यक्रम किए। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित ने बताया कि शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह में बच्चों के द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा अभिभावक द्वारा एवं ग्राम वासियों के द्वारा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उनकी सराहना करता हूं और बच्चों के साथ कड़ी मेहनत करके गांव के सभी बच्चों को शिक्षित करना है।
यह भी पढ़ें : अस्पताल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
