Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विद्यार्थी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है योग-सुधांशु

Gonda News : विद्यार्थी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है योग-सुधांशु

संवाददाता

गोण्डा। वर्तमान समय में योग अपने महत्व एवं उपयोगिता के कारण दुनिया भर में लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों की रुचि बढ़ाने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग वेलनेस सेंटर के तत्वाधान में फातिमा स्कूल में बच्चों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करवाया और साथ ही साथ उससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। योगाचार्य ने बताया कि आजकल के बच्चे पहले के बच्चों जैसे बाहर खेलने नहीं जाते, जिस वजह से बच्चे गैजेट्स आदि के सिवाय कहीं अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। इससे उनमें शिक्षा के प्रति उदासीनता देखने को मिल रही है। इसका कारण तन मन का स्वस्थ न होना है। आजकल विद्यार्थी व युवा ज्यादातर मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, जिसके चलते आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। ऐसे में यदि प्रत्येक स्कूल में योग की शिक्षा दी जाए, तो ऐसे मामलों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में तनाव, निराशा व गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि आने वाला समय योग का ही है। यदि विद्यार्थी जीवन में कम उम्र से ही योग की शिक्षा मिल जाए, तो बेहतर भारत के राष्ट्र निर्माण में काफी सहयोग मिलेगा। इस योग सत्र में विद्यार्थियों को भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन व सूर्य नमस्कार सहित कई आसनों का अभ्यास कराया गया। सत्र के दौरान ही योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता व फातिमा स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा शुभी कश्यप द्वारा कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया गया। सत्र के अंत में फातिमा स्कूल के फादर पॉल कोरिया ने कहा कि योग बच्चों के मन मस्तिष्क को उसके कार्य के प्रति जागरूक करता है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग शिक्षा देना अत्यंत जरूरी है, जिससे विद्यार्थियों में एकाग्रता व आत्मविश्वास बढ़ता है। इस योग सत्र में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित अन्य जन भी मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular