संवाददाता
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के युवा नेता सूरज सिंह ने कहा है कि मेहनौन विधान सभा क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ दरिंदगी करने वालों के खिलाफ भाजपा शासनकाल में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि यह घटना क्षेत्रीय विधायक के घर के बिल्कुल समीप का था। वह जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती महिला का हालचाल लेने के लिए पहुंचे थे। सपा नेता ने कहा कि कस्बे के कुछ लोगों द्वारा किये गए अनाचार के बाद महिला गर्भावस्था में कई महीनो से सड़क किनारे पड़ी कराहती रही। प्रशासन और सत्ताधारियों की उदासीनता के चलते घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की निष्ठुरता देखकर एक सन्त ने मानवता की रक्षा के लिए हाथ बढ़ाया और उसे आश्रम की महिलाओं का संरक्षण मिला। यहां उसकी देखभाल और इलाज की व्यवस्था तय की गयी। सन्त छोटे बाबा के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर सूरज सिंह से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा सीओ सिटी से वार्ता कर एक विक्षिप्त महिला के साथ दरिंदगी कर उसे गर्भवती बनाने वाले लोगां के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सन्त छोटे बाबा ने भी दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने अथवा महिला को नारी निकेतन भिजवाये जाने के बाबत जिलाधिकारी को सम्बोधित पर अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
