प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार अपराध की घटनाओं मे सबसे आगे हैं। भाजपा शासनकाल में विकास के नाम पर केवल तख्ती और नाम बदलने का काम हुआ है। यही नही बल्कि इस सरकार में बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से आम जनता हलाकान है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है और उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव को देखना चाह रही है। यह बातें गुरुवार को बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के भ्रमण के दौरान इटियाथोक बाजार स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख दद्दन खाँ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं का हमेशा से सम्मान किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि लखीमपुर में खुलेआम दिनदहाड़े किसानों को कुचलने की घटना पर देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी और अलीगढ़ में बाल्मीकि समाज के थाने की भीतर हुई हत्या इस बात को साबित करती है कि भाजपा राज में अपराधियों का बोलबाला है। इसके साथ ही उन्होंने सपा की बीती उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव, सपा गोंडा सदर विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह, सपा नेत्री प्रतिभा सिंह, जेबा रिजवान, पूर्व विधायक मसहूद खान, रमजान भाई, रामभजन चौबे, डब्बू सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुनाथ मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के आरोप में निलम्बित लेखपाल संघ के अध्यक्ष के खिलाफ FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
