Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: विकास कार्यों में फर्जीवाड़े की DM Gonda से शिकायत

Gonda News: विकास कार्यों में फर्जीवाड़े की DM Gonda से शिकायत

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत भोंका में विगत वर्षों विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर लाखों रुपयों के फर्जी तरीके से भुगतान दर्शाकर शासकीय धन का बंदरबांट करने के मामले में जिलाधिकारी गोंडा से जांच कर रिकवरी कराये जाने की मांग की गई है। वहीं जिम्मेदार आला अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते ग्रामनिधि खाऊ कमाऊ निधि साबित हो रही है जिसमें भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद भी संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही न होने से विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लग रहा है।
मामला विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत भोंका से जुड़ा है, जहां बिना लाभार्थियों की जानकारी के सरकारी योजनान्तर्गत बकरी शेड का निर्माण दर्शाकर और अन्य कई विकास कार्यों के नाम पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा काफी मात्रा में फर्जीवाड़ा करके लाखों रुपयों की शासकीय धनराशि निकाल कर बंदरबांट किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लाभार्थियों की तबियत बिगड़ गई और तमाम ग्रामवासी हैरत में पड़ गये हैं। इसी के साथ गरीबों की गरीबी का मज़ाक उड़ाते हुए पूर्व प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत से फर्जी बकरी शेड निर्माण कार्य दर्शाकर लाखों रुपये गबन कर लिये जाने को लेकर कई समाचार पत्रों ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर भ्रष्टाचारियों की नींद हराम कर दी है।

यह भी पढ़ें : वर्षा सिंह का सिंधी समाज ने किया भव्य स्वागत

उक्त मामले में ग्राम पंचायत भोंका के ग्रामवासी ने जिलाधिकारी को नोटरी शपथ-पत्र के साथ शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्यों के नाम पर काफी मात्रा में हुए भ्रष्टाचार एवं सरकारी धन के बंदरबांट की जांच की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए शपथ पत्र में दर्शाया गया है कि पूर्व प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत से शरीफ के घर के सामने से रियाज मोहम्मद के घर तक नाली निर्माण कार्य दर्शाकर दिनांक 13/10/2020 को ग्रामनिधि मद से 72587 रुपया व दिनांक 23/12/2020 को 82703 रुपये का भुगतान ग्राम निधि खाते से कराया गया है, जबकि मौके पर नाली निर्माण कार्य नही कराया गया है। दिनांक 26.3.2019 को मनरेगा योजना के तहत आंगनबाडी केंद्र के पास मार्डन तालाब का निर्माण कार्य दर्शाकर लगभग चार लाख रुपये का फर्जी भुगतान कराया गया है। ग्राम पंचायत भोंका में अब्दुल मन्नान के घर से मस्जिद तक खड़ंजा निर्माण कार्य दर्शाकर दिनांक 22.3.2020 को 170520 रुपया व दिनांक 17.7.2020 को 31143 रुपये का भुगतान ग्रामनिधि खाते से कराया गया है जबकि उक्त स्थान पर मौके पर पहले से ही खड़ंजा लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें : महिला पुलिस कर्मियों को बीट ड्यूटी सौंपें सभी SP-IGP का निर्देश

शपथ पत्र में यह भी दर्शाया गया है कि भूमिहीन आवासहीन व अंतिम पायदान पर खड़े बेहद गरीब व्यक्ति तस्वीर अली पुत्र चांद अली व अजमेर अली पुत्र रोज अली सहित कई लोगों का बकरी शेड निर्माण कार्य दिखाकर दिनांक 29.4.2020 को फर्जी तरीके से मनरेगा योजना के तहत भुगतान करा लिया गया है। जबकि उपरोक्त लाभार्थियों को जानकारी ही नहीं है कि उनका बकरी शेड का निर्माण किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से सम्पूर्ण प्रकरण मामले की जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि ग्राम पंचायत भोंका में हुए समस्त विकास कार्यों की स्थलीय जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराते हुए पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव से सरकारी पैसों की रिकवरी कराया जाना जनहित में आवश्यक है जिससे सरकार व कानून के प्रति आमजनमानस का विश्वास बना रहे तथा भ्रष्ट ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होने के साथ ही भ्रष्टाचारियों को सबक मिल सके।

यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular