जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, जनपद मुख्यालय के प्रख्यात शल्यक डाक्टर राजेश कुमार पाण्डेय व भगवान परशुराम चेतनापीठ के राष्ट्रीय महासचिव सन्तोष तिवारी ने जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय का लोकार्पण किया। बताया जाता है कि डा. राजेश पाण्डेय के सहयोग से इस लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार एवं वातानुकूलित बनाने का काम किया गया था। डीएम ने जिला बार एसोसिएशन सभागार मे बने नवनिर्मित अधिवक्ता उपवन का लोकार्पण भी किया गया। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर दीनानाथ तिवारी अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह महामंत्री, कृष्ण कुमार मिश्र पूर्व अध्यक्ष, बसन्त शुक्ला डीजीसी क्रिमिनल, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, माधव राज मिश्र, राम कृपाल शुक्ल, कौशल किशोर पाण्डेय, सन्तोष लाल तिवारी, अनुपम शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी, सन्तोष कुमार ओझा, रामू प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, जयदिनेश शुक्ल, भगौती प्रसाद मिश्र, डीपी ओझा आदि उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
