संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी सुरेश उर्फ बिक्की को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश उर्फ विक्की पुत्र मेलाराम निवासी महराजगंज उतरौला रोड थाना कोतवाली नगर एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस सम्बन्ध में लड़की की मां द्वारा थाना कटरा बाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : चोरी की छह बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
