Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नहाते समय नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर अश्लील हरकत करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के मजरा कोडरी में एक लड़की अपने आंगन में स्नान कर रही थी कि गांव के तीन लड़के सुशांत, प्रशांत व नरेश चंद्र तीनों ने मोबाइल से नंगी तस्वीर बना लिया। इसके बाद उसे अपने घर पर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत किया। इस सम्बंध में पीड़िता की मां ने तीनों युवकों के विरुद्ध छेड़खानी, दुराचार का प्रयास, जान से मारने की धमकी, पास्को एक्ट व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। विवेचक ने आज सुशांत कुमार पुत्र नरेश चंद्र को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular