संवाददाता
गोण्डा। प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए नई दिल्ली के स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आगामी 21 दिसंबर को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व फ्रंटल संगठन की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में गोण्डा व बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता गोण्डा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कल्प राम त्रिपाठी के नेतृत्व में शामिल होंगे। त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर पांडेय ने पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी पर केन्द्रित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रत्याशियों को दमखम से उतरने की घोषणा के साथ पार्टी की रणनीति का खुलासा करेंगे। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर अध्यक्षों व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि उक्त बैठक में विधानसभा क्षेत्र गोण्डा व बलरामपुर से चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने का अनुरोध व मांग करने के लिए सैकड़ों की संख्या में दोनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता 20 दिसम्बर को दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें : …..जब कवि सम्मेलन में बच्चों ने कर दिया हूट!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
