जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी करने पर अभियुक्त को सजा दिलवाने पर विशेष लोक अभियोजक व थाना उमरीबेगमगंज के पैरोकार को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आइजी ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों को प्रमुखता से रखते हुए उनके द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर गंभीर किस्म के वादों को चिन्हित किया गया है, जिनकी जिला शासकीय अधिवक्ताओं, थानो के पैरोकारों द्वारा प्रभावी पैरवी कराई जा रही है। इसी क्रम में बीते 30 जुलाई को विशेष न्यायालय पाक्सो कोर्ट गोण्डा द्वारा अभियुक्त विनीत सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी वैश्यपुरवा डिक्सिर थाना उमरीबेगमगंज को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व 10000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। जुर्माने की राशि न अदा करने की स्थिति में 06 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया है। आइजी ने बताया कि वर्ष 2019 में थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्रांतर्गत एक गांव में स्कूल से घर जा रही बालिका के साथ अभियुक्त विनीत सिंह द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इसकी सूचना पीड़िता व परिजनों द्वारा स्थानीय थाने पर देकर अभियोग दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए विवचेना पूर्ण किया तथा आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया था। सत्र परीक्षण के दौरान स्थानीय थाने के पैरोकार द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए गवाहों को समय से उपस्थित करवाकर बयान करवाया गया। इसके बाद अदालत ने यह सजा सुनाई। इसी आधार पर प्रभावी पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक अशोक सिंह व पैरोकार दीनबंधु दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
