Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : लोक अदालत में साढ़े 33 हजार वाद निपटे, पौने...

Gonda News : लोक अदालत में साढ़े 33 हजार वाद निपटे, पौने 17 लाख लगा जुर्माना

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 33651 वाद निस्तारित किये गये। इसमें न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 4498 वाद निस्तारित करते हुए सोलह लाख छिहत्तर हजार तीन सौ साठ रुपए अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश डा. दीपक स्वरूप सक्सेना द्वारा 16 वाद निस्तारित करते हुए एक हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश परवेज अहमद द्वारा 02 वाद एवं अर्थदण्ड 474122, द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मीता कुमारी द्वारा 02 वाद, तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनामिका चौहान द्वारा 03 वाद एवं अर्थदण्ड 1000 रुपए, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट मो. नियाज अहमद द्वारा 54 वाद एवं अर्थदण्ड 59500 रुपए, सप्तम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश डा. दीनानाथ द्वारा 02 वाद एवं अर्थदण्ड 1000 रुपए, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी नवीन विद्याभूषण पाण्डेय द्वारा 01 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीमती डा. अनुपमा गोपाल निगम द्वारा 44 वाद एवं प्रतिकर राशि 13790251, प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. आफसां द्वारा 18 वाद, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुश्री शैली राय द्वारा 14 वाद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती चिर कुमारित्वा द्वारा 1481 वाद एवं अर्थदण्ड 854960, सिविल जज (सी.डि.) अनुपम शौर्य द्वारा 28 वाद निस्तारित करते हुए 4903519 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रेलवे विवेक कुमार सिंह द्वितीय द्वारा 218 वाद एवं अर्थदण्ड 57540, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री सुषमा द्वारा 945 वाद एवं अर्थदण्ड 418850, सिविल जज (जूडि) सुश्री काव्या सिंह द्वारा 13 वाद एवं 1538607 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रीमती शालीन मिश्रा द्वारा 273 वाद एवं अर्थदण्ड 115410, पंचम अपर सिविल जज (जूडि) अभिषेक कुमार सिंह द्वारा 83 वाद एवं अर्थदण्ड 22080, प्रथम अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री कृति किशोर द्वारा 35 वाद एवं अर्थदण्ड 20500, द्वितीय अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री सौम्या मिश्रा द्वारा 45 वाद एवं अर्थदण्ड 19050, चतुर्थ अपर सिविल जज (जूडि) सत्य प्रकाश नरायन तिवारी द्वारा 41 वाद एवं अर्थदण्ड 16600, सप्तम अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री आंचल चन्देल द्वारा 23 वाद एवं अर्थदण्ड .12000, अष्टम अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री अरोमा रमन पाइसेस द्वारा 32 वाद एवं अर्थदण्ड 10800, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या 11 सुश्री निधि वर्मा द्वारा 40 वाद एवं अर्थदण्ड .25000, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या 12 रविन्द्र कुमार रावत द्वारा 104 वाद एवं अर्थदण्ड 22390, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या 13 रविकान्त द्वारा 51 वाद एवं अर्थदण्ड .23200, सिविल जज (जूडि)/एफटीसी प्रथम सुश्री सोनम गौतम द्वारा 27 वाद एवं अर्थदण्ड 8800, सिविल जज (जूडि) एफटीसी द्वितीय सुश्री वीनस कुमार द्वारा 30 वाद एवं अर्थदण्ड 10500, सिविल जज (जूडि)/एफटीसी नवीन सुश्री अंकिता बौद्ध द्वारा 429 वाद एवं अर्थदण्ड 28500, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश्वरी प्रसाद दूबे द्वारा 205 वाद एवं अर्थदण्ड 8500 तथा ग्राम न्यायाधिकारी मनकापुर हर्ष आनन्द द्वारा 220 वाद एवं अर्थदण्ड 2180 निस्तारित कर जमा कराये गये। इस प्रकार समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 4498 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 1676360 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल की गयी। इसके अतिरिक्त स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष महन्थ लाल द्वारा कुल 10 वाद, जनपद गोण्डा के समस्त विभागों के द्वारा प्री-लिटीगेशन के माध्यम से कुल 29153 वादों का निस्तारण करते हुए कुल नौ करोड़ चौवालीस लाख अट्ठासी हजार नौ सौ दस रुपए की समझौता राशि तय की गयी। इस अवसर पर जनपद न्यायालय में समस्त न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी तथा अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण व भारी संख्या में वादकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : कटरा से आ रही बस में लगी आग, चार की मौत, 22 घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular