घरौनियों के सर्वे का कार्य दो दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश
संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों के सर्वे का कार्य दो दिन के अन्दर पूर्ण कराकर भारतीय सर्वेक्षण विभाग को तत्काल भेजवाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एनआईसी के माध्यम से अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा स्वामित्व योजना की समीक्षा में दिए गए निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाय कि लेखपाल स्वयं अपने आवंटित गांवों में जाकर भौतिक सत्यापन करते हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी लेखपाल द्वारा मौके पर गए बिना सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सौंपी जाएगी और बाद में किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित लेखपाल की होगी और उसके विरुद्ध निलंबन के साथ ही विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। बताते चलें कि स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों के वितरण को लेकर शासन द्वारा बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष मुकुल सिंघल द्वारा वीसी के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत सर्वे, फीडिंग तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग को रिपोर्ट भेजने की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीएम ने स्वामित्व योजना के नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें तथा प्रगति से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी को दण्डित किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीआरओ जयनाथ यादव, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती, कर्नलगंज हीरालाल, तहसीलदार कर्नलगंज पुष्कर मिश्रा उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
