जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सिरसा मंदिर के पीछे से तीन अभियुक्तों पंकज पाण्डेय पुत्र बलराम पाण्डेय निवासी नरेन्द्रपुर कोल्हमपुर, रामसेवक उर्फ गुल्ले यादव पुत्र राजेन्द्र यादव तथा लवकुश यादव पुत्र ज्ञानेन्द्र यादव निवासी गण कोल्हमपुर को लूट, चोरी और नकबजनी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जरूरी उपकरण बरामद किए गए। जामातलाशी के दौरान पंकज व रामसेवक उर्फ गुल्ले के कब्जे से 01-01 तमंचा 315 बोर मय 01-01 जिन्दा कारतूस व लवकुश के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तां के विरुद्ध थाना हाजा पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : 15 सितम्बर तक बन्द रहेंगे जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
