Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : लूट की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Gonda News : लूट की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में तीन लाख रुपए लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक को धानेपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मेवाराम वर्मा पुत्र पाटेश्वरी वर्मा निवासी ग्राम मलारी डीह सोनपुर मौजा पूरे पंडित वृंदावन थाना धानेपुर का पत्नी से विवाद चल रहा था। रविवार को उसने थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ तीन लाख रुपए की छिनैती की गई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने जांच किया तो लूट की सूचना झूठी पायी गयी। पता चला कि मेवाराम का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। उभय पक्षों में सुलह समझौते के लिए कुछ लेनदेन की बात हुई थी। एक सुनियोजित साजिश के तहत मेवा राम ने लूट की फर्जी सूचना देकर सभी को गुमराह करने का प्रयास किया। सोमवार को धानेपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

यह भी पढें : ‘सेफ’ किट के इस्तेताल में संतकबीरनगर पुलिस अव्वल

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular