Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। लायंस क्लब गोण्डा (अवध) का 41वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बीएम श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ला. ईशा सिंह के ध्वज वंदना व राष्ट्रगान के बाद मनमोहक गणेश वंदना की प्रस्तुत दी गई। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष लॉयन सैयद फरहान अहमद, सचिव लॉयन हरिकेश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष लॉयन जितेंद्र गोयल के साथ-साथ सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई।

यह हैं क्लब के नए सदस्य
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
क्लब के नए सदस्य
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
क्लब के नए सदस्य

दीक्षा अधिकारी ला. कमल शेखर गुप्ता ने 48 नए सदस्यों को पिन क्लब में विधिवत शामिल कराया तथा उन्हें सेवा और समर्पण के प्रति हर समय तैयार रहने के लिए संकल्प दिलवाया। क्लब में शामिल होने वाले नए सदस्यों में माणिक्य बंसल, सौम्या बंसल, सिमरन चावला, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अजय कुमार अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, प्रगम अग्रवाल, अमशाह फातिमा, निहित गोयल, अनुष्का जायसवाल, हर्ष लोहिया, हर्ष महेन्द्र, शगुन महेन्द्र, शिवम मिश्रा, छवि नेवटिया, संजय पाल, सरिता पाल, अविनाश श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, संजय पाण्डेय, माया पाण्डेय, राम प्रकाश श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह रावत, शिवानी बोहरा रावत, आकाशदीप सिंह, ईशा सिंह, अनंत विक्रम सिंह, अमित सिंह, ज्योत्सना सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, संयुक्ता सिंह, हरिबंश त्रिपाठी, पार्वती त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, उमा पाण्डेय, प्रियांशी पासवान, अदिति वर्मा, वैशाली सिंधी, अनुषा सिन्हा, दीपिका सिन्हा, अचिन्त्य श्रीवास्तव, यशवंत मिश्रा, पूजा मिश्रा, शिव पूजन चौरसिया, लक्ष्मी देवी का नाम उल्लेखनीय है।

कोरोना योद्धा के रूप में हुआ इनका सम्मान
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किए गए डा. शैलेन्द्र सिंह
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित की गईं डा. अनीता मिश्रा
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किए गए रविकांत शुक्ला

कार्यक्रम में कोविड काल के दौरान अपने जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। जिले के पहले कोविड-19 लेबल वन अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, गोण्डा मेडिकल सेण्टर की निदेशक डॉ अनीता मिश्रा, जिला अस्पताल (कोविड चिकित्सालय) के प्रबंधक रविकांत शुक्ला, कोविड विंग में तैनात स्टाफ नर्स प्रियंका पांडेय, जिला अस्पताल के एम्बुलेंस चालक अरुण सिंह एवं समाजसेवी अविनाश सिंह को सम्मानित किया गया। डा. शैलेन्द्र सिंह का सामना जिले के पहले कोरोना मरीज से हुआ था, जब लोगों में भय एवं दहशत चरम पर थी। मरीजों की देखभाल करते वह सपरिवार कोरोना संक्रमित हो गए किन्तु हिम्मत से काम लेते हुए कर्तब्य पथ पर डटे रहे। डा. अनीता मिश्रा उन दिनों भी आपात कालीन स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार कर रही थीं, जब जिले के अन्य अस्पतालों में ओपीडी का संचलन बंद था। अरुण सिंह न केवल कोरोना मरीजों को श्मशान घाट तक पहुंचाते थे, अपितु कई बार परिवार के सदस्यों द्वारा दूरी बना लिए जाने पर वह दाह संस्कार भी खुद कर देते थे। इसी क्रम में जिले के कुछ पत्रकारों को भी कोरोना काल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा दिए गए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। समाजसेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष एवं मंत्री को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इनकी रही विशिष्ट उपस्थिति
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
क्लब की नई सदस्य ईशा सिंह को सम्मानित करते मुख्य अतिथि
Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
पीआरओ सुमित अग्रवाल को सम्मानित करते मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में लखनऊ से आए लॉयन डॉ मनोज रुहेला, लॉयन तेजिंदर पाल सिंह, लॉयन सुदीप कुलश्रेष्ठ, लॉयन पीके चौधरी, लॉयन सुनील यादव, लायंस क्लब गोण्डा सेवा के लॉयन राजकुमार जायसवाल, बाराबंकी से आए लायन श्याम मोहन वैश्य एवं बलरामपुर से आए लायन परमजीत सिंह आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर व तुलसीपुर के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ला. मनीष दूबे ने की। सचिव अनिल अग्रवाल ने क्लब का वार्षिक रिपोर्ट सदन के समक्ष रखा। धन्यवाद ज्ञापन ला. विवेक लोहिया ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर क्लब के निदेशक लॉयन दिलीप सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही वर्ष भर सामाजिक सरोकारों के निर्वहन एवं सेवा कार्य करते रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन लॉयन डॉक्टर अनीता मिश्रा एवं लॉयन रमेश प्रताप सिंह ने किया, जिसकी प्रशंसा मुख्य अतिथि द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों सै. फरहान अहमद, जितेन्द्र गोयल, दिनेश मिश्रा, सुमित अग्रवाल, सुदेश मोहन, डा. पुण्योदय मिश्रा, नितिन सिंघी, सुनील नेवटिया, उमेश सिंघी, अरुन बंसल, आलोक सिन्हा, वीपी पासवान, कविता अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
मंचासीन अतिथि गण

यह भी पढ़ें : पुलिस ने बरामद किया चोरी गई कार

Gonda News: लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
क्लब के नए सदस्यों के साथ अतिथि गण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular