Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: लापरवाह BLO के खिलाफ दर्ज होगी FIR-मार्कण्डेय शाही

Gonda News: लापरवाह BLO के खिलाफ दर्ज होगी FIR-मार्कण्डेय शाही

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से आगामी विधानसभा निवार्चन के सम्बन्ध में तैनात बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि जिन्होंने अभी तक गरुड़ एप तथा वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड नहीं किए हैं, वे सभी मंगलवार 28 सितम्बर की प्रातः 09 बजे अपनी तैनाती के तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर दोनों एप डाउनलोड कर लें तथा इसके संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। साथ ही साथ 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन कर मृतक पाए जाने वाले मतदाताओं का नाम फार्म-7 भरकर मतदाता सूची से विलोपित कराएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन बीएलओ द्वारा 28 सितम्बर को तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर दोनों एप डाउनलोड नहीं किए जाएगें अथवा आवंटित दायित्व का निर्वहन नहीं किया जाएगा, उन बीएलओ के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 एवं भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 75 वरिष्ठ नागरिकों को डीएम करेगें सम्मानित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular