संवाददाता
गोण्डा। तरबगंज थाने की पुलिस ने लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाकर दुर्घटना के आरोपी अली हुसैन पुत्र किस्मत अली निवासी असरथा को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 279, 304ए भादवि व 184 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाकर वादी के पिता को घर से चौराहे की तऱफ जाते समय टक्कर मार दिया था। वादी राम दीन यादव पुत्र मेलाराम निवासी कुसैला पूरे मैनी पुरवा थाना तरबगंज के पिता की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी। इस संबंध में वादी द्वारा थाने पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें तरबगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को कस्बा तरबगंज से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
