Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: लापता युवक की तालाब में तैरती मिली लाश

Gonda News: लापता युवक की तालाब में तैरती मिली लाश

प्रदीप शुक्ला

धानेपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझरेती गाँव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक जनक राज पाल पुत्र नामी नाथ पाल गाँव के निकट गुलरिहा तालाब में डूब जाने की सूचना पर बाढ़ राहत की टीम अथवा धानेपुर पुलिस ने दो दिनों तक रेस्क्यू अभियान चला कर युवक की तलाश की थी, लेकिन युवक का पता नहीं लगाया जा सका था। शनिवार को सुबह उसकी लाश तालाब में तैरती पाई गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगां की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया। बता दें कि दो दिन पूर्व जनकराज की साइकिल कपड़े चप्पल इत्यादि तालाब के किनारे मिलने के बाद तालाब में डूब जाने की सूचना पर रेस्क्यू किया गया, किन्तु शव बरामद नही हो पाया था। घटना के सम्बन्ध में कारणों का पता लगाये जाने पर जानकारी मिली कि जनक राज शराब पीता था। इसको लेकर अक्सर घर वालों से कहासुनी होती रहती थी। इसी आशंका के आधार पर लोगों ने बताया कि कमलगट्टा निकालने के लिए नशे की हालत में वह तालाब में कूदा था। जलकुम्भी में फंस जाने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया। घटना की सूचना मिलने पर मेहनवन की पूर्व विधायक नन्दिता शुक्ला ने अपने सहयोगियों के साथ परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। विदित है कि करीब एक माह पूर्व जमुनहवा तालाब में एक लड़की के डूबने की सूचना पर पुलिस अथवा बाढ़ राहत टीम ने रेस्क्यू किया था, उसमें भी पुलिस अथवा टीम को सफलता हाथ नहीं लगी थी। लड़की का शव स्वतः तैरती पाई गयी थी। उसी क्षेत्र की यह दूसरी घटना है, जिसमें पुलिस और बाढ़ राहत टीम की नाकामी देखने को मिली है।

Gonda News: लापता युवक की तालाब में तैरती मिली लाश

यह भी पढ़ें : कोतवाली पुलिस ने 12 घण्टे में खोज निकाला लापता बालक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular