संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया में संचालित कैमुना कोआरेटिव सोसाइटी अपने ग्राहकों का सोलह लाख 28 हजार 468 रूपये लेकर फरार हो गयी। ठगे गए लोगों के इसी संस्था में संग्रह कर्ता का कार्य करने वाले कृष्ण गोपाल, अशोक कुमार, मो. उस्मान, कपिल, दिव्यांश, राकेश, रवि प्रकाश, राम कुमार मोदनवाल, सुशील कुमार, मो. इबरीश, शुभम सोनी,अशोक कुमार, मो. नदीम, सुशील कसौंधन, रेखा देवी, द्वारा अलग-अलग खातों में सोलह लाख 28 हजार 468 रूपये जमा कराये गए थे, जिसकी निकासी के लिए काफी टालमटोल के बाद सोसायटी ग्राहकों की रकम लेकर चम्पत हो गयी। इसके बाद संग्रह कर्ता और जमाकर्ताओं के बीच उत्पन्न परिस्थितियों के चलते लोगों ने न्यायालय की शरण ली। संग्रहकर्ता के रूप में कार्य करने वाले शिवम् सोनी की तरफ से पहले थाना धानेपुर में सोसायटी हेड और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की गई, किन्तु अपेक्षित कार्यवाही न होने के कारण पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई गयी। हर तरफ से निराश होने के बाद लोगों ने सीजेएम न्यायालय में 156(3) के तहत वाद प्रस्तुत करते हुए सोसायटी के मुख्य प्रबन्धक प्रदीप कुमार अस्थाना सहित नौ अन्य के विरुद्ध गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग की थी। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गयी है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
