शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कड़े कानून के बाद भी प्रदेश में लव जेहाद का खेल जारी है। नया मामला कर्नलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहाँ अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक क्षेत्र में घूम-घूम कर चूड़ी व कास्मेटिक सामान बेचने का कार्य करता है। इसी बीच क्षेत्र के एक गाँव में गैर सम्प्रदाय की एक लड़की को सौन्दर्य प्रसाधन बेंचने के बहाने अपने प्रेम जाल में फँसाया और फिर एक दिन उसे कस्बे में अपनी दुकान पर बुलाया। वहीं एक वकील के माध्यम से एक वैवाहिक दस्तावेज तैयार करवाकर बगैर जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के लड़की का धोखे से धर्म परिवर्तन दर्शाकर उसके मूल नाम के आगे बानो लगाकर हस्ताक्षर करा लिया। आरोपी युवक अपने ही मां बाप को गवाह बनाकर लड़की को अपने घर ले आया। मामले की जानकारी होने पर लड़की के परिजन जब आरोपी नियाज के घर गये तो उसने लड़की के परिजनां से अभद्रता करते हुये कहा कि तुम्हारी लड़की का धर्म परिवर्तन हो गया है। अब यहां से भाग जाओ। इस घटना से आहत परिजन कोतवाली पहुँचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और पीड़ित का मुकदमा दर्ज करके लड़की को बरामद कर लिया है। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर सदर बाजार निवासी सलमा बानो पत्नी शमीम और शमीम अहमद को पुलिस तेजी से तलाश रही है।
यह भी पढ़ें : जब पितरों की शांति के लिए कर्ण को भी करना पड़ा था श्राद्ध!
इस बीच कोतवाली पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नियाज को गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों के लिए सख्त चेतावनी है कि वे कोई भी अनैतिक कार्य न करें। यदि वे ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। अब कोतवाली पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य सूत्रों की भी भूमिका की जाँच पड़ताल कर रही है। आपको बता दें अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण एक्ट पारित किया गया है तथा यूपी एटीएस ने यूपी के कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए धर्मांतरण गैंग का खुलासा किया है। वही कर्नलगंज में धर्मांतरण के मामले ने लोगों को चौका दिया है। यहां चूड़ी व्यवसाई ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसे लव जेहाद में फंसाकर कर शारीरिक शोषण किया। अब गंभीर सवाल यह है कि इस तरह के कारनामों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में अभी और कई निशाने पर हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मामले को गम्भीरता से लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें : सरयू पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रतिबंधित, यह है वैकल्पिक मार्ग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
