Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : रौद्र रूप दिखाने को बेकरार है घाघरा

Gonda News : रौद्र रूप दिखाने को बेकरार है घाघरा

रात तक खतरे का निशान पार करने की संभावना

संवाददाता

गोण्डा। जिले में विगत दिनों से घाघरा के बढ़े जलस्तर ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज रात तक नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। नदी के खतरे के निशान को पार करने की आशंका से गोण्डा व बाराबंकी प्रशासन सहित सिंचाई विभाग पूरी तरह से हरकत में आ चुका है। बांध पर बांसगांव के पास किलोमीटर 27 से 29 के बीच नदी का दबाव बना हुआ है। जिस पर संचालित दो परियोजनाओं पर काम और तेज कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार फिलहाल बांध को कोई खतरा नहीं है। सोमवार की सुबह आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र छह सेटीमीटर नीचे है। नदी का कुल डिस्चार्ज दो लाख 61 हजार 317 क्यूसेक दर्ज किया गया है। बताया गया है कि घाघरा नदी से जुडे़ गिरिजा बैराज का डिस्चार्ज एक लाख 26 हजार 800 क्यूसेक तथा शारदा बैराज का डिस्चार्ज एक लाख 31 हजार 337 क्यूसेक है। नदी के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular