संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने रविवार की सुबह रोडवेज बस ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका कलावती (70) पत्नी स्वर्गीय राम लाल सोनी के भतीजे मंगल सोनी से मिली जानकारी के मुताबिक,़ वह किसी कार्य से जा रही थीं। गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया है कि सुबह गोण्डा से चलकर डुमरियागंज को जाने वाली रोडवेज बस से दुर्घटना हुयी है। कार्यवाही के लिए थाने पर तहरीर दी गयी है।
