Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: रेल समन्वय समिति के सह संयोजक बने पंकज श्रीवास्तव

Gonda News: रेल समन्वय समिति के सह संयोजक बने पंकज श्रीवास्तव

संवाददाता

गोण्डा। देश के विभिन्न रेलवे जोनल सदस्यों की बैठक विगत दिवस नई दिल्ली में आयोजित की गयी जिसमें विभिन्न रेलवे जोन के सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श के उपरान्त सर्वसम्मति से राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन करते हुए जनपद निवासी तथा पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया। उक्त जानकारी देते हुए समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एनसीआर के सदस्य कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रेल यात्रियो को बेहतर सुविधाओ, आधारभूत संरचनाओं के विकास, रेलवे स्टेशनों पर रेल गाड़ियों के ठहराव, नई रेल गाड़ियों के संचालन तथा रेल यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों, युवाओं, व्यापारियों से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण आदि कार्यो में आपसी तालमेल एवं समन्वय से कार्य करने का निर्णय लिया गया, जिसमें देश भर के लगभग 15 जोनल के रेलवे सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया कुछ सदस्यों ने वर्चुअल वार्तालाप किया। बैठक में सर्वसम्मति से समन्वय समिति का गठन करते हुए सदस्यों ने एक दूसरे को बधाईयां दी और सर्वसम्मत से समन्वय समिति की अगली बैठक मथुरा में आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक एसके गौतम, सदस्य उत्तर मध्य रेलवे, दिलीप शाह सदस्य पूर्व मध्य रेलवे, श्रीमती निशा शर्मा उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रवीण सिन्धे पश्चिम रेलवे, निर्मल झुनझुनवाला, शिवपूजन राम, डा सुमन कौशिक एवं सुश्री स्वाती पटेल उत्तर रेलवे, तेज सिंह वरुण, नार्दन जोन, राजेश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, डीएल गुप्ता, नवल किशोर सैनी, एनसीआर अमित जैन एनसीआर रेलवे समेत कई सदस्य मौजूद रहे। दिल्ली में आहूत बैठक में हिस्सा लिया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular