जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे मंत्रालय दिल्ली में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए रेल यात्रियों, रेल कर्मचारियों, दैनिक श्रमिको एवं वेंडरो तथा अन्य से सम्बंधित प्रमुख समस्याओ के परिपेक्ष में मिलकर अवगत कराया। जेडआरयूसीसी मेंबर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने भारत सरकार की रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश से प्रयागराज जंक्शन से मनकापुर तक आने-जाने वाली सरयू साकेत का विस्तार गोण्डा जंक्शन तक किये जाने, रेलवे स्टेशनों पर मिल रही खाद्य सामग्री के मूल्यों को संशोधित कराये जाने, सम्पर्क क्रांति, सप्त क्रांति, गरीबरथ समेत सभी ट्रेनों का ठहराव गोण्डा जंक्शन पर किये जाने, प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में चल रहे अनधिकृत वेंडरो पर रोक लगाने, दैनिक यात्रियों हेतु एमएसटी की सुविधा तथा मुख्य सवारी एवं एक्सप्रेस मेल ट्रेनों में कम से कम दो कोच दैनिक यात्रियों को उपलब्ध कराने, सभी रेलवे स्टेशनों पर बुकिंग काउंटर द्वारा सामन्य टिकट जारी किये जाने, जर्जर रेलवे आवासों एवं सड़कों का पुनर्निर्माण कराये जाने, खाली पड़ी रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जेदारों को हटाये जाने, गोंडा, मनकापुर, कर्नलगंज, बहराइच, जरवल रोड एवं इटियाथोक समेत कई स्थानों पर रेलवे भूमि पर निर्मित दुकानों की जाँच कराने तथा इसमे दोषी अभियंताओं के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने, आवंटित दुकानों एवं भूमि रेलवे के सेवानिवृत्त बेरोजगारो को आवंटित किये जाने, मंडल रेलवे चिकित्सालय गोण्डा में डाक्टरों तथा स्टाफ की तैनाती किये जाने, 03019/03020 बाघ एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस का ठहराव गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेशन पर, 05069/05070 इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव इटियाथोक एवं कर्नलगंज स्टेशन पर किये जाने, रेल यात्रियों को प्लेटफर्मो पर सही मूल्य पर ताजा खाद्य सामग्री एवं पेयजल उपलब्ध कराये जाने विगत 18 माह से कोरोना काल के दौरान रेल यात्रियों का सहयोग करने वाले लाइसेंसीज ठेकेदारों एवं रेलवे वेंडरो ने को विशेष सुविधा दिए जाने, कानपुर से गोरखपुर वाया गोण्डा मेमू सवारी रेलगाड़ी चलाने हेतु आग्रह किया है। रेल राज्यमंत्री ने उपरोक्त समस्याओ के निराकरण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल राज्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।
यह भी पढ़ें : 2022 में इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं योगी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
