Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: रेल परामर्शदाता ने NER के GM को सौंपा मांग पत्र

Gonda News: रेल परामर्शदाता ने NER के GM को सौंपा मांग पत्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे के रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गोण्डा दौरे पर आए महाप्रबंधक को रेल यात्रियों व कर्मचारियों की सुविधा के लिए 15 सूत्री अनुरोध पत्र देकर जनहित में उस पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। महाप्रबंधक को दिए गए अनुरोध पत्र में गोण्डा से इलाहाबाद तक नई ट्रेन व वाराणसी इंटरसिटी का संचालन पुनः शुरू किए जाने, रेल यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा के लिए गोण्डा कचेहरी स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस व आम्रपाली का ठहराव सुनिश्चित करने, कचेहरी स्टेशन का नाम राजेंद्र नाथ लाहिडी करने, गोरखपुर से मैलानी ट्रेन का ठहराव महिबुल्लापुर में करने, बाघ एक्सप्रेस, गोरखधाम व अमरनाथ का ठहराव मनकापुर जंक्शन पर करने, लखनऊ से मैलानी तक इंटरसिटी ट्रेन चलाने, गोमती नगर से आनन्द विहार तक चलने वाली डबल डेकर ट्रेन वाया सीतापुर से चलाने, मनकापुर में डायवर्जन लाइन का निर्माण कराए जाने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त अनुरोध पत्र में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में चलने वाले अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने व दैनिक रेल यात्रियों के लिए प्रत्येक मेल व एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त लगाने व लखनऊ गोण्डा मेमू का संचालन अविलम्ब शुरू करने के साथ ही रेल कर्मचारियों के जर्जर आवासों का पुनर्निर्माण करने का भी मांग शामिल है। महाप्रबंधक से मुलाकात करने वालों में रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ रमन. श्रीवास्तव, रवि यादव, उमेश श्रीवास्तव, दिनेश ओझा, अर्जुन कश्यप, सूरज यादव व संतोष यादव शिष्ट मंडल में शामिल थे। महाप्रबंधक ने शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया कि वे जनहित में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें : रिटायर IPS अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, जानें क्यों?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular