संवाददाता
गोण्डा। जिला मजिस्ट्रेट बस्ती के आदेश पर गोण्डा जिले के मनकापुर तथा बस्ती जिले की राजस्व टीम ने लाखों रुपए के फर्जी रेल ई-टिकट के मामले में आरोपी शमशेर आलम की डेढ़ करोड़ की चल व अचल संपत्ति कुर्क की। जानकारी के अनुसार, देश के दूरस्थ राज्यों तक अवैध कार्यों का नेटवर्क चला रहे खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोल्हई गरीब निवासी शमशेर आलम रेल ई-टिकट के फर्जीवाड़े में संलिप्त था। आरपीएफ मुंबई की जांच में उसका नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर अभियुक्त बनाया गया था। इसके बाद बस्ती जनपद के कोतवाली नगर थाने में भी शमशेर के खिलाफ एक अन्य अभियोग दर्ज किया गया था। बस्ती पुलिस ने उसके अन्य साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। बाद में उसे भी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिला मजिस्ट्रेट बस्ती के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार बस्ती केके मिश्रा तथा नायब तहसीलदार मनकापुर शिवदयाल तिवारी पूरी राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ उसके गांव कोल्हई गरीब पहुंचे। शमशेर आलम की 81 लाख 34 हजार की 59.62 बीघा भूमि व 73 लाख की दो ट्रकें जब्त कर ली। नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी ने बताया कि चल अचल संपत्ति मिलाकर कुल 1 करोड़ 54 लाख 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। नायब तहसीलदार बस्ती केके मिश्रा ने बताया कि जब्तीकरण की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट बस्ती को सौंपी जाएगी।
यह भी पढें : शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
