संवाददाता
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-मनकापुर रेल खण्ड पर शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि क्षेत्र के तुरकौली निवासी अरमान सिंह (55) पुत्र केशवराम सिंह गुरुवार की शाम किसी निमंत्रण में जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह तक जब घर नही लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। माना जा रहा है कि देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से यह हादसा हुआ। हल्का दारोगा सुनील सिंह ने बताया की शव पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
यह भी पढें : पत्नी को दुल्हन की तरह सजाया और फिर छोड़ आया प्रेमी के घर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
