संवाददाता
गोंडा। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के निवर्तमान सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य डा. शेर बहादुर सिंह की शादी की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य हाकिम अली ने शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें 07 रक्तदाताओं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व सोसाइटी के सचिव डा. एपी सिंह, रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सलूजा, आजीवन सदस्यों निजामुद्दीन हाफिज, डा. मधुसूदन सिंह व दिलीप सिंह, फुलवारी स्कूल के संस्थापक क्रांति सिंह व प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अजेय विक्रम सिंह एडवोकेट, पेंशनर्स कल्याण संगठन के सचिव केबी सिंह, आशादेव हॉस्पिटल की निदेशक डा. ज्योत्सना शुक्ला, कसीम सिद्दीकी, अभय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। शिविर के संचालन में संयोजक डॉ. मधुसूदन सिंह, जिला चिकित्सालय के रक्त कोष विभाग से आई हुई टीम के डॉ. शोएब इकबाल, प्रवीण चंद्र पांडेय, राजीव उपाध्याय, अंबरीश सिंह, सुधांशु, निशा एवं विकास सिंह का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढें : महिलाओं का गिरोह दर्ज करा रहा दुष्कर्म का केस
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
