Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : रूढ़वादिता की बेड़ियां काट खुले आसमान में उड़ान भर...

Gonda News : रूढ़वादिता की बेड़ियां काट खुले आसमान में उड़ान भर रही महिलाएं

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित हुआ ‘वूमन आफ टूमोरो’ कार्यक्रम

संवाददाता

गोण्डा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा को लेकर बेलसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वूमन आफ टूमोरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिला कल्याण विभाग की प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने कहा कि हमें अपनी प्रतिभा, दक्षता, क्षमता, अभिरूचि व रूझान को पहचानना है। महिलाओं में गुणों का भंडार है और ईश्वर ने जिन गुणों से हमें नवाजा है, उन गुणों को निखारना है। श्रीमती सिंह ने कहा कि आज महिलाएं रूढ़वादिता की बेड़ियां काटकर अपने सपनों को साकार करने में लगी है तथा बाहर व्यवसाय हो, साहित्य जगत हो, प्रशासनिक सेवा हो, विदेश सेवा हो, पुलिस विभाग हो या हवाई सेवा हो या फिर खेल मैदान, हर जगह महिलाएं अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। विद्यालय की प्रभारी वार्डेन सविता मिश्रा ने कहा कि अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाने से महिलाएं और ताकतवर होंगी। इस दौरान शिक्षिका सुमन पाण्डेय, संगीता सिंह, पूनम सिंह, माया देवी, मंजू देवी, कमलेश आदि मौजूद रहीं।
बताते चलें कि ब्रेक द बायस कार्यक्रम में याशमीन व जूली चयनित अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘ब्रेक द बायस’ कार्यक्रम के तहत श्रीमती याशमीन व कु. फूलकुमारी उर्फ जूली पाण्डेय को चयनित किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि श्रीमती यशमीन बेगम, निवासी मौजा-सर्वांगपुर, जय सिंह पुरवा थाना कटरा बाजार, जनपद-गोण्डा की 04 बेटियां हैं, जिस कारण ससुरालीजनों नेघर से निकाल दिया। श्रीमती यशमीन अपने पिता पर बोझ नहीं बनना चाहतीं थी, इसलिए वह झोपड़ी डालकर वहीं अपने ससुरालवालों के घर रहने लगी। श्रीमती यशमीन ने सन 2018 में अपने गांव में एक महिलाओं का समूह बनाया। उन्होने समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं में नाम शामिल किया। इसी प्रकार फूलकुमारी उर्फ जूली पाण्डेय ने अपने गांव के साथ-साथ जनपद में अपनी नई पहचान बनाते हुए जल, पर्यावरण एवं पंक्षी संरक्षण को लेकर कार्य किया गया है। इनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुलभ शौचालय निर्माण के लिए आमजनों को जागरूक किया गया है, जिसके लिए जिलाधिकारी, गोण्डा द्वारा स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनायी जा चुकी है। जूली को उनके द्वारा किये विशिष्ट कार्यों के दृष्टिगत ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’, ‘देवी अवार्ड’, ‘स्वाभिमान अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।

Gonda News : रूढ़वादिता की बेड़ियां काट खुले आसमान में उड़ान भर रही महिलाएं
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular