खलिहान की जमीन पर बनी बिल्डिंग को किया गया ध्वस्त
धानेपुर में तालाब पर बने भवन को तहसीलदार ने कराया जमीदोज
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन का बुलडोजर लगातार काम पर लगा हुआ है। एसडीएम हीरालाल ने डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसील कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम शाहजोत परगना पहाड़ापुर में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए भवन को बुलडोजर से नेस्तनाबूत करा दिया। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत थाना धानेपुर क्षेत्र में ग्राम विशम्भरपुर में तालाब की 03 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से बना लिए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर लगवाकर तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना ने ध्वस्त करा दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इस बावत सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाएं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
