Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : रिवॉल्वर से चली गोली, पति-पत्नी की मौत

Gonda News : रिवॉल्वर से चली गोली, पति-पत्नी की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में मंगलवार की सुबह रिवॉल्वर से अचानक गोली चल जाने के कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पेड़राही निवासी कुलदीप सिंह (42) आज सुबह अपने घर ही लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। पास में उनकी पत्नी नीलम सिंह (40) भी मौजूद थीं। इस बीच अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई। परिणाम स्वरूप पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा। बताते हैं कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, एएसपी महेन्द्र कुमार व सीओ तरबगंज महावीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि कुलदीप सिंह की जिला मुख्यालय पर मार्बल की दुकान है। आज सुबह घर पर पति पत्नी के अलावा अन्य कोई नहीं था। उनके दो लड़के और एक बेटी बाहर रहते हैं। उनके माता पिता भी मौके पर नहीं थे। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने की जानकारी सामने आई है। पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular