Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : रिटायर रेंजर की कोरोना से लखनऊ में मौत

Gonda News : रिटायर रेंजर की कोरोना से लखनऊ में मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के रहने वाले रिटायर रेंजर की लखनऊ में कोरोना से मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव रिटायर रेंजर का अस्पताल में इलाज चल रहा था। रिटायर्ड रेंजर हार्ट जांच कराने लखनऊ मेडिकल कॉलेज गए थे। जहां पर जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें वहां के लेवल चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार विकास खंड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत छिरास के निवासी सेवानिवृत्त रेंजर राम प्रकाश शुक्ला (70) के थे। वह हार्ट के मरीज थे जिसका जांच कराने के लिए वह 19 जुलाई को लखनऊ मेडिकल कॉलेज को गए हुए थे। जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनका लखनऊ के अस्पताल में दाखिल कर उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई ।मौत की खबर सुनकर घर के सभी लोग लखनऊ पहुंच गए। इसकी पुष्टि गांव में उनके परिजन संजीव शुक्ला ने की है। सेवानिवृत्त रेंजर की मौत की खबर सुनते ही गांव व क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई और लोग कोरोना संक्रमण से भयभीत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular