संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। विकास खण्ड कर्नलगंज के प्रधान संघ के लिए ब्लॉक परिसर में हुए प्रधान संघ के निर्वाचन में ग्राम पंचायत कंजेमऊ के ग्राम प्रधान राहुल सिंह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र के अनेक प्रधान उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न हुई, जिसमें प्रधान राहुल सिंह को ब्लाक कर्नलगंज का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सभी ग्राम प्रधानों का हृदय से आभार जताते हुऐ राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानों के हक के लिए लड़ने हेतु वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की प्रथम कड़ी है। यह मजबूत होगा तो देश भी मजबूत रहेगा। वहीं ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रति ग्राम प्रधानों से भी सजग रहने की अपेक्षा करते हुए उन्हांने कहा कि वह प्रधानों के हितों और सम्मान के प्रति सदैव तत्पर रहेंगे। राहुल सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयप्रकाश सिंह प्रधान, मो. अहमद प्रधान प्रतिनिधि, लल्ला सिंह प्रधान, बब्बू सिंह प्रधान, विपिन सिंह प्रधान, शिव बालक मिश्र प्रधान, बृहस्पति दूबे प्रधान, अनूप कुमार गोस्वामी प्रधान प्रतिनिधि कुम्हड़ौरा, सुनील सिंह प्रधान प्रतिनिधि, कक्कन शुक्ला प्रधान, जहीर खां प्रधान, राजकुमार गोस्वामी प्रधान सहित अनेक ग्राम प्रधानों व ग्राम सभा के लोगों ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें : ..तो इस वजह से अपनी ही मां की कातिल बन बैठे नाबालिग बेटी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
